Thursday, 19 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
पंचायत समिति सदर बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक आयोजितआईटीआई मंडी में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितमुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देशहिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्रीहिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवनप्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन खरीदी 108 क्विंटल मक्कीमंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण, गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं पात्रमंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराकुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।पंचायत समिति सदर बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक आयोजितआईटीआई मंडी में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजितमुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देशहिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्रीहिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवनप्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन खरीदी 108 क्विंटल मक्कीमंडी जिला में गैर पंजीकृत दुग्ध सभाओं के पंजीकरण का कार्य पूर्ण, गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं पात्रमंडी में एचपी शिवा परियोजना की नई पहल, सेरी मंच पर सीधे ग्राहकों को बेचा 25 क्विंटल मीठा संतराकुलदीप पठानियां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक।हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन।
News Update

आईटीआई मंडी में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजित

10 विधानसभा क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों के 200 प्रतिभागियों ने लिया भाग, एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश ने किया सम्मानित

मंडी, 18 नवंबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मंडी में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता शिक्षा विषय पर किया गया।

प्रतियोगिता में जिला मंडी के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से कुल 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10-10 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिन्होंने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया था। इनमें 100 प्रतिभागियों ने निबंध लेखन तथा 100 प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में एसडीएम सदर मंडी (ना) चंद्र प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा ने प्रतियोगिता समन्वयक के रूप में भूमिका निभाई।

इस अवसर पर एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवाओं को अपने मताधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं में निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देना, मतदाता शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और भविष्य में एक जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, निर्वाचन नायब तहसीलदार सुनील जोशी, निर्वाचन नायब तहसीलदार अरविन्द मिन्हास, आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य अजेश कुमार सहित विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *