News Update

ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 September 30, 2026 👁 2 hours पहले

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज कथेड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) के भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर व संधीरा सीनू सिंह, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत शर्मा व विजय ठाकुर, आम आदमी पार्टी के भरत ठाकुर व रीता ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी के राकेश बरार, सुनीता चौहान व दिक्षा सहित नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।

अपनी टिप्पणी दें