News Update

अनिरुद्ध सिंह 28 सितंबर को चायल-कोटी में एचपीयू अंतर-महाविद्यालय जूडो चैंपियनशिप में करेंगे शिरकत

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 September 28, 2026 👁 1 hour पहले

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 28 सितंबर, 2026 को राजकीय डिग्री कॉलेज चायल-कोटी में आयोजित होने वाली एचपीयू अंतर-महाविद्यालय जूडो चैंपियनशिप-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दोपहर 12:00 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज चायल-कोटी पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों एवं महाविद्यालय के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे तथा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

अपनी टिप्पणी दें