News Update

राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 October 6, 2026 👁 17 minutes पहले

राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में दिनांक 06 अक्टूबर को केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश चंद ने की। कार्यक्रम की शुरूआत वन्देमातरम से की गई। समारोह के दौरान केंद्रीय छात्र परिषद के ऑफिस बियरर्स, क्लास रिप्रेजेंटेटिव्स तथा नॉमिनेटेड सदस्यों ने अपने पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। इस अवसर पर रुचि कोंडल को अध्यक्ष , मीनाक्षी ठाकुर को उपाध्यक्ष , शिल्पा राठौर को सचिव तथा कीर्ति शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। शपथ ग्रहण के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।

राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ जिला कांगड़ा

अपनी टिप्पणी दें