November 22, 2026

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी के शिक्षकों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

“राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक रैंकिंग हासिल कर चमकाया विद्यालय का नाम”

(परागपुर: वालिया)

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी (कांगड़ा) के शिक्षकों ने शैक्षणिक सत्र में अपने उत्कृष्ट अध्यापन, समर्पण और उच्च स्तरीय शिक्षण कौशल के बल पर राष्ट्रीय एवं रीजनल स्तर पर अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। जानकारी देते हुए केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सतनाम सिंह ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी परफॉर्मेंस इंडेक्स रैंकिंग में विद्यालय के विभिन्न विषय शिक्षकों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर पूरे विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विषयवार परिणामों में अंग्रेजी विषय में विद्यालय ने रीजनल स्तर पर पहला स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान (PI: 85.51) हासिल किया।
वहीं हिंदी विषय में 97.22 के असाधारण परफॉर्मेंस इंडेक्स के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान (Rank 3) एवं रीजनल स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा भौतिक विज्ञान में रीजनल स्तर पर तीसरी रैंक व राष्ट्रीय स्तर पर 21वां स्थान (PI: 83.33) रहा।
वहीं अर्थशास्त्र (PI: 78.85) में रीजनल रैंक 5 व राष्ट्रीय रैंक 38, गणित (PI: 72.66) में रीजनल रैंक 4 व राष्ट्रीय रैंक 47, तथा ए.आई. (PI: 57.77) में रीजनल रैंक 4 व राष्ट्रीय रैंक 31 प्राप्त हुआ।
वहीं विषयवार परफॉर्मेंस (PI) एवं रैंकिंग तालिका की जानकारी देते हुए प्राचार्य सतनाम सिंह ने बताया कि अंग्रेजी विषय के शिक्षक नरेंद्र जस्सल, हिंदी के अमन कुमार,भौतिक विज्ञान के वरुण पाल,अर्थशास्त्र की सीमा देवी,गणित के राजीव वैद्य एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की हिमानी आनंद हैं।

kangrahp24@gmail.com

News Himachal 24 के लिए समाचार रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *