November 22, 2026

रोलर से टकराई अल्टोकार 6 लोग गंभीर रूप से घायल

घायलों में तीन बच्चे शामिल


किरण राही/पधर (मंडी)। नेशनल हाइवे मंडी पठानकोट पर भटेहड़ कुन्नु के पास एक आल्टो कार अनियंत्रत होकर निर्माण कंपनी के रोड़ रोलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। हादसा बुधवार सुबह पौने सात बजे पेश आया। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आॅल्टो कार जिला मुख्यालय मंडी से पधर क्षेत्र के चैहारघाटी थल्टूखोड जा रही थी। भटेहड़ गांव के पास नेशनल हाइवे के चल रहे काम के चलते कंपनी ने अपना रोड़ रोलर सड़क के किनारे पार्क किया था। आल्टो कार अनियंत्रित होकर रोलर की बैक साइड से टकरा गई। जोरदार भिड़ंत होेने से कार की दिशा बदल कर मंडी की तरफ होे गई। स्थानीय लोगों केे साथ यहां काम पर डियुटी दे रहे कंपनी के सुरक्षा गार्ड बचाव कार्य के लिए आगे आए। 108 एंबुलेंस की मदद से हादसे के सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए पधर अस्पताल ले जाया गया। घायलों में छह लोग जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को प्रारंभिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। तेज रफतार कार सड़क के किनारे रोलर से टकराने से कार के परखचे उड़ गए। रोलर से टकराने के बाद तेज रफतार कार की दिशा बदल कर मंडी की तरफ हो गई। घायलो की पहचान रीता देवी पत्नी जगदीश चंद, तनवी, मुस्कान, जहानवी, शिवानी सभी पुत्रियां जगदीश चंद निवासी गांव ग्रामण, डाकघर थल्टूखोड, तहसील पधर जिला मंडी और मांगणू राम पुत्र टेक चंद निवासी गांव बड़ीबजगाण तहसील और थाना पधर के रूप में हुई है।

kangrahp24@gmail.com

News Himachal 24 के लिए समाचार रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *