Friday, 13 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
क्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानितसरकारी संस्थानों में मिल्कफेड और डेयरी समितियों से खरीदा जाएगा दूध, 55,300 पशुपालकों को मिलेगा लाभमुख्यमंत्री के आदेश, पदोन्नति में अनावश्यक देरी न करें अधिकारीभाई दूज पर महिलाओं ने किया मुफ्त सफर, एचआरटीसी बसों में सरकार ने दी निःशुल्क यात्रा की सुविधाभाई को तिलक लगाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं

ऊना-अंब मुख्य मार्ग के ट्यूड़ी बाजार में स्कूटी ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।कूहना पंचायत में 50 सोलर लाइटें लगवाकर संजय पराशर ने निभाया वायदा
-ग्रामीणों में किया अभिनंदन समारोह का आयोजनप्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक समारोह : सुरेश कुमारउपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चनासुनील शर्मा बिट्टू ने 24 घंटे में शुरू करवाया 25 वर्षों से लटकी सड़क का कार्यक्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानितसरकारी संस्थानों में मिल्कफेड और डेयरी समितियों से खरीदा जाएगा दूध, 55,300 पशुपालकों को मिलेगा लाभमुख्यमंत्री के आदेश, पदोन्नति में अनावश्यक देरी न करें अधिकारीभाई दूज पर महिलाओं ने किया मुफ्त सफर, एचआरटीसी बसों में सरकार ने दी निःशुल्क यात्रा की सुविधाभाई को तिलक लगाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं

ऊना-अंब मुख्य मार्ग के ट्यूड़ी बाजार में स्कूटी ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।कूहना पंचायत में 50 सोलर लाइटें लगवाकर संजय पराशर ने निभाया वायदा
-ग्रामीणों में किया अभिनंदन समारोह का आयोजनप्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक समारोह : सुरेश कुमारउपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चनासुनील शर्मा बिट्टू ने 24 घंटे में शुरू करवाया 25 वर्षों से लटकी सड़क का कार्य
News Update

संधोल में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित

धर्मपुर, 25 सितंबर।* जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), मंडी द्वारा रेशम पालन विभाग के सहयोग से रैम्प परियोजना के सोशल इन्क्लूजन घटक के तहत निटकोन लिमिटेड के माध्यम से संधोल, धर्मपुर में फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेशम पालन से जुड़े करीब 45 लाभार्थियों एवं उद्यमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय रेशम बोर्ड के संयुक्त निदेशक डॉ. उमेश, रेशम पालन अधिकारी पंकज रघुवंशी, वैज्ञानिक डॉ. जे.यू. रहमान, पंजाब नेशनल बैंक मंडी के एलडीएम चंदर प्रकाश तथा उद्योग विभाग, धर्मपुर के ईओ अक्षय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मीट के दौरान प्रतिभागियों को बैंक ऋण, विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, उद्यम पंजीकरण, बीमा, उद्यम विकास तथा बाजार संपर्क से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने रेशम पालन से जुड़ी गतिविधियों को व्यावसायिक रूप देने तथा उपलब्ध वित्तीय एवं संस्थागत सहायता का लाभ उठाने के संबंध में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर लाभार्थियों एवं उद्यमियों ने विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद करते हुए वित्तीय सहायता प्राप्त करने, रेशम आधारित गतिविधियों के विस्तार तथा उद्यम संचालन से संबंधित अपनी समस्याएं एवं प्रश्न साझा किए। विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य रेशम पालन से जुड़े लाभार्थियों को वित्तीय एवं संस्थागत सहायता के विभिन्न विकल्पों से अवगत करवाना, वित्तीय समावेशन एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा रेशम आधारित गतिविधियों के माध्यम से स्थायी आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना रहा।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *