News Update

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहरी का उपमंडलीय समिति ने किया निरीक्षण

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 October 8, 2026 👁 2 hours पहले

एसक्यूएएफ पोर्टल के निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहरी में मंडी एसक्यूएएफ पोर्टल के निर्धारित मानकों के अनुसार विद्यालय के निरीक्षण एवं आकलन के लिए उपमंडलीय अधिकारी (नागरिक) सुंदरनगर अमर नेगी के नेतृत्व में उपमंडलीय समिति ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार निहरी अनुभव तंवर, विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ईशा गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। समिति ने विद्यालय में मिड-डे मील, पुस्तकालय, पीएएल लैब, आईसीटी लैब, साइंस लैब तथा टिंकरिंग लैब का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकताओं को भी देखा गया।

समिति ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी शैक्षणिक समस्याओं एवं पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा की। विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। समिति ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

विद्यालय प्रबंधन को सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। विद्यालय परिवार द्वारा निरीक्षण समिति का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति एवं समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई गई।

अपनी टिप्पणी दें