Friday, 13 November 2026 ताज़ा खबरें · हिमाचल प्रदेश | संपर्क / WhatsApp: 9857442424
Newshimachal24 आपका अपना डिजिटल न्यूज़ चैनल
NEWS & ADVERTISEMENT 9857442424 अपनी खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें
ब्रेकिंग न्यूज़
क्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानितसरकारी संस्थानों में मिल्कफेड और डेयरी समितियों से खरीदा जाएगा दूध, 55,300 पशुपालकों को मिलेगा लाभमुख्यमंत्री के आदेश, पदोन्नति में अनावश्यक देरी न करें अधिकारीभाई दूज पर महिलाओं ने किया मुफ्त सफर, एचआरटीसी बसों में सरकार ने दी निःशुल्क यात्रा की सुविधाभाई को तिलक लगाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं

ऊना-अंब मुख्य मार्ग के ट्यूड़ी बाजार में स्कूटी ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।कूहना पंचायत में 50 सोलर लाइटें लगवाकर संजय पराशर ने निभाया वायदा
-ग्रामीणों में किया अभिनंदन समारोह का आयोजनप्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक समारोह : सुरेश कुमारउपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चनासुनील शर्मा बिट्टू ने 24 घंटे में शुरू करवाया 25 वर्षों से लटकी सड़क का कार्यक्षय रोग मुक्त भारत एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी आवश्यक- दिवयांशु सिंघलराष्ट्रपति ने उपायुक्त किन्नौर को किया सम्मानितसरकारी संस्थानों में मिल्कफेड और डेयरी समितियों से खरीदा जाएगा दूध, 55,300 पशुपालकों को मिलेगा लाभमुख्यमंत्री के आदेश, पदोन्नति में अनावश्यक देरी न करें अधिकारीभाई दूज पर महिलाओं ने किया मुफ्त सफर, एचआरटीसी बसों में सरकार ने दी निःशुल्क यात्रा की सुविधाभाई को तिलक लगाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं

ऊना-अंब मुख्य मार्ग के ट्यूड़ी बाजार में स्कूटी ने महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।कूहना पंचायत में 50 सोलर लाइटें लगवाकर संजय पराशर ने निभाया वायदा
-ग्रामीणों में किया अभिनंदन समारोह का आयोजनप्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हमीरपुर में होगा ऐतिहासिक समारोह : सुरेश कुमारउपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चनासुनील शर्मा बिट्टू ने 24 घंटे में शुरू करवाया 25 वर्षों से लटकी सड़क का कार्य
News Update

लोगों के घर-द्वार पहुंचकर समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता: केवल सिंह पठानिया

रिड़कमार में सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम, लोगों की समस्याएं सुनीं

शाहपुर, 24 सितम्बर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी क्षेत्र के रिड़कमार में आज सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने क्षेत्र की 11 पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में यह पहला सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शुरू किए गए इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के घर-द्वार पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में सामने आई समस्याओं पर की गई कार्रवाई की एक माह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने एचआरटीसी अधिकारियों को धारकंडी से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए बस सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बच्चों की समस्या पर आश्वासन दिया कि स्कूल में बायोलॉजी का पद शीघ्र भरा जाएगा। लोक निर्माण विभाग को बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि धारकंडी क्षेत्र में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान विभिन्न सड़कों के निर्माण पर लगभग 65 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि दरीणी अस्पताल में डॉक्टरों के चार पद शीघ्र भरे जाएंगे। वहीं शाहपुर-कुठारना-करेरी के लिए बस सेवा शुरू करने की भी जानकारी दी। दरीणी-भलेड़ सड़क पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे तथा किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए दरीणी कूहल को भी शीघ्र दुरुस्त करवाया जाएगा।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को दरीणी स्कूल से घरनी गांव के लिए वीर चक्र से सम्मानित राम सिंह जमवाल जी के घर तक सड़क बनाने के निर्देश दिए ।

कार्यक्रम में धारकंडी की 11 पंचायतों के लोगों ने सड़कों, डंगों, तालाबों, बस सेवा सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित 55 मामले प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने की (चिट्ठामुक्त हिमाचल) शपथ भी दिलाई गई

*प्रशासन ने दिया समाधान का भरोसा*

अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया कि कार्यक्रम में सामने आई जिला स्तर की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री के ‘चिट्ठामुक्त हिमाचल’ अभियान में योगदान देते हुए चिट्ठामुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने भी उपमुख्य सचेतक को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी और कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने केवल सिंह पठानिया का स्वागत किया। स्थानीय प्रधान ने धारकंडी क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार जताया। जिप सदस्य संदीप ने भी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्य सचेतक का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. ओमेश भारती ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का उपमुख्य सचेतक ने अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा अजय समयाल, डीएसपी संजीव चौहान, अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग विकास अधीक्षण अभियंता विद्युत अमन चौधरी, डीपीओ अशोक शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला, जिला पंचायत अधिकारी सचिन, जिल खाद्य नियंत्रक पुरुषोत्तम,डीएफओ अमित शर्मा, डीएम एचआरटीसी पंकज चड्ढा, आरएम साहिल,बीडीओ रैत योगेंद्र, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता गज प्रोजेक्ट अनिल शर्मा,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज, नायब तहसीलदार राजिंदर,जिला कांग्रेस महासचिव अजय बबली,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, महासचिव प्रदीप बलौरिया, अक्षय अत्री, पूर्व जिप सदस्य रीतिका शर्मा, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि,स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *