News Update

विधायक किशोरी लाल ने हरेड़ में सुनी जनसमस्याएं

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 November 3, 2026 👁 2 hours पहले

पपरोला से उतराला सड़क पर 80 लाख रुपये के पेवर कार्य से निर्मित सड़क का किया शुभारंभ

बैजनाथ, 02 नवंबर

विधायक किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत हरेड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उपमंडल बैजनाथ के सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विधायक ने इस कार्यक्रम को ‘सरकार जनता के द्वार’ की संज्ञा देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ में भी विभिन्न विकासात्मक कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत हरेड़ में विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 43 लाख रुपये प्रदान किए जा चुके हैं जबकि 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत के साथ कुम्हारड़ा से माधोनगर तक सड़क का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भी प्रयास किए जाएंगे तथा आगामी समय में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वाटरशेड विकास घटक 2.0 परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र में 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे जिससे ग्रामीण विकास और किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके अतिरिक्त, उतराला-होली सड़क के निर्माण के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस सड़क के निर्माण से पर्यटन एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लोगों को चंबा जाने के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी।

*80 लाख रुपये के पेवर कार्य से निर्मित सड़क का किया शुभारंभ*

इससे पूर्व विधायक किशोरी लाल ने पपरोला–उतराला सड़क पर सीवरेज का कार्य पूर्ण होने के उपरांत 80 लाख रुपये की लागत से किए गए पेवर कार्य का रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए यह कार्य किया गया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान सड़क को होने वाले नुकसान से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डॉ विवेक गुलेरिया, प्रधान मिलाप भट्ट, उपप्रधान जसवंत, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति अभिषेक शर्मा, अनुसूचित जाति सैल के पूर्व उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू, रमेश चड्ढा, कृष्ण कुमार राणा, अशोक गुलेरिया, मिलाप राणा, मदन ठाकुर, कार्तिक राणा, पुष्पेंद्र सूद, राजकुमार कौड़ा, सुभाष शर्मा, चंचला देवी, रोहित जमवाल, शलभ अवस्थी, गोपाल, रमेश चंद, मान चंद गौड़, रणवीर गौड़, राजकुमार गौड़, केहर सिंह, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपनी टिप्पणी दें