November 22, 2026

हमीरपुर में 90 पदों के लिए साक्षात्कार 7 अगस्त को

हमीरपुर 03 अगस्त:
 जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 7 अगस्त को लघु रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 90 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
उन्होंने बताया कि कंपीटेंट ऑटोमोबाइल कंपनी लिमिटेड हमीरपुर भी फील्ड अफसर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 6-6 पदों को भरने के लिए 25 से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेगी। अभ्यर्थी स्नातक या डिप्लोमाधारक या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 13,500 रुपये या उसकी क्षमता के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि लघु रोजगार मेले में हमीरपुर की एक और कंपनी न्यू एनजी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड भी फील्ड अफसर और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 4-4 पदों को भरने के लिए 22 से 45 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेगी। इनके लिए दसवीं, बारहवीं और स्नातक उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 13 हजार से 15 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
kangrahp24@gmail.com

News Himachal 24 के लिए समाचार रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *