November 19, 2026

पतलीकुहल में निर्माणाधीन ट्राउट ब्रूड बैंक का निरीक्षण

कुल्लू, 4 अक्तूबर : निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य, हिमाचल प्रदेश ओमकांत ठाकुर ने कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मत्स्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं विकासात्मक कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विभागीय परियोजनाओं में तेजी लाने तथा विकासात्मक कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

निदेशक ने ट्राउट फार्म पतलीकुहल में निर्माणाधीन हिमाचल प्रदेश के पहले ट्राउट ब्रूड बैंक का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पतलीकुहल फार्म में तैयार की जा रही रेडी-टू-ईट सोमकड ट्राउट फिश कैनिंग यूनिट (फिश प्रोसेसिंग यूनिट) का भी जायजा लिया। उन्होंने यूनिट में स्थापित की जाने वाली मशीनरी एवं उपकरणों को शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि इसका संचालन जल्द शुरू किया जा सके।

वर्ष 2025 में भारी बारिश एवं आपदा के कारण ट्राउट फार्म पतलीकुहल की जलापूर्ति लाइन और वाटर इनटेक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। निदेशक ने जलापूर्ति व्यवस्था की बहाली के लिए स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित कार्यकारी एजेंसी जल शक्ति विभाग, कंट्राई के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य को तत्काल शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इस दौरान सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग कटराईं, उप निदेशकट्राउट फार्म पतलीकुहल, अधिशासी अभियंता, हिमाचल प्रदेश एक्वाकल्चर फिशिंग एंड मार्केटिंग सोसाइटी, कनिष्ठ अभियंता, मत्स्य निदेशालय, बिलासपुर तथा वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी, पतलीकुहल सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

निदेशक ने पतलीकुहल फार्म में संचालित प्रदेश की पहली कोल्ड वाटर रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर प्रणाली (आरएएस) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पल रही ट्राउट मछलियों की प्रगति का जायजा लिया और इस प्रणाली को विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने ट्राउट फार्म पतलीकुहल के अधीन संचालित ट्राउट हैचरी बटाहर में पल रहे ट्राउट ब्रूड स्टॉक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी महीनों में होने वाले ट्राउट प्रजनन से बेहतर परिणाम

kangrahp24@gmail.com

News Himachal 24 के लिए समाचार रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *