November 19, 2026

राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में 19 नवंम्बर 2026 कोराष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रानी लक्ष्मीबाई एवं इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रानी लक्ष्मीबाई एवं इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने इन दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष एवं योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश चंद ठाकुर ने की। कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रोफेसर श्रीमती मीना कुमारी ने विद्यार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई एवं इंदिरा गांधी के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा अपने जीवन में उनके विचारों को अपनाने की शपथ भी ली।इस कार्यक्रम में 53 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

kangrahp24@gmail.com

News Himachal 24 के लिए समाचार रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *