News Update

श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन, 11 अक्टूबर को निकलेगी मंगल कलश यात्रा

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 October 9, 2026 👁 3 weeks पहले

पोलियां पुरोहितां, जिला ऊना | शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026।


प्राचीन सिद्धपीठ श्री कामाख्या देवी मंदिर, पोलियां पुरोहितां में 12 से 19 अक्टूबर तक परम श्रद्धेय श्री अतुल कृष्ण जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 11 अक्टूबर को मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न क्षेत्रों से होकर मंदिर परिसर पहुंचेगी।


16 अक्टूबर को माता जी की चौकी का आयोजन रात 9 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक सुदर्शन सरगम की टीम द्वारा किया जाएगा। कथा के पश्चात प्रतिदिन महाप्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था रहेगी, जबकि 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा लगाया जाएगा। प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे तक भजन-संकीर्तन होगा।


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिकरा दा भरो से कामाख्या माता मंदिर, पोलियां पुरोहितां तक प्रतिदिन वाहनों का विशेष प्रबंध किया गया है।
मां कामाख्या स्टोन क्रेशर की ओर से कुलभूषण ठाकुर, सुभाष ठाकुर, निखिल ठाकुर, रूपेंद्र डैनी एवं समस्त सदस्यों ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। कुलभूषण ठाकुर ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन धार्मिक आयोजन में शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया। आयोजन में श्री कामाख्या देवी मंदिर कमेटी (रजि.) का सहयोग रहेगा।

अपनी टिप्पणी दें