Kangra

देहरा पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में तीन आरोपी किए गिरफ्तार, दोनों स्कूटियां बरामद

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 October 28, 2026 👁 1 minute पहले

चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे गए तीनों आरोपी, 27 अक्टूबर की रात हुई थी चोरी

**देहरा (कांगड़ा)।*जिला कांगड़ा के पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दोनों स्कूटियां भी सफलतापूर्वक बरामद कर ली हैं। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर 2026 तक चार दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 की रात हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से पुलिस थाना देहरा को सूचना मिली कि विशाल कुमार निवासी गांव लड़ाणा, डाकघर बरवाड़ा, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा की स्कूटी तथा एक अन्य व्यक्ति की स्कूटी अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर ली है।

सूचना मिलते ही देहरा पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि जंगल की ओर भागे दो अन्य संदिग्धों को तकनीकी जांच, जमीनी स्तर पर की गई कार्रवाई और स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने चोरी की गई दोनों स्कूटियां भी बरामद कर लीं।

**तीनों आरोपियों की पहचान**

पुलिस ने इस मामले में अनिल कुमार (19 वर्ष), पुत्र राजेंद्र, निवासी वार्ड नंबर 04, गुप्त गंगा, जिला कांगड़ा; रोहित चौधरी (20 वर्ष), पुत्र हरदीप सिंह, निवासी गांव व डाकघर जमानााबाद, जिला कांगड़ा; तथा आकर्ष (19 वर्ष), पुत्र कुलदीप, निवासी गांव दुगियारी, डाकघर गगल, जिला कांगड़ा के रूप में की है।

इस संबंध में पुलिस थाना देहरा में अभियोग संख्या 74/26, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 303(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 28 अक्टूबर 2026 को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय ACJM, देहरा के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 31 अक्टूबर तक चार दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।

अपनी टिप्पणी दें