प्रदीप ठाकुर
रक्कड़ : 2सितंबर:तहसील रक्कड़ के तहत पंचायत कलोहा के गांव सरड बम्मी दोयम में बारिश के कारण एक पुराना स्लेटपोश मकान गिर गया। जानकारी के अनुसार गांव सरड बम्मी दोयम निवासी देसराज सुपुत्र स्वर्गीय रसाल सिंह का स्लेटपोश मकान पिछले कल हुई मूसलाधार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। मकान की दीवारों में अचानक दरारें आ गईं। परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए *समय रहते मकान से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई तथा कुछ सामान को बाहर निकाल लिया गया था कुछ ही देर में पूरा मकान भरभरा कर गिर गया।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मकान के अंदर रखा सारा सामान मलबे में दब गया।पीड़ित देसराज ने बताया कि मकान काफी पुराना था और पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से दीवारें कमजोर हो गई थीं। मकान गिरने से घर में रखे बर्तन, कपड़े, बिस्तर, अनाज व अन्य कीमती सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है, जिससे परिवार का काफी नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना स्थानीय पंचायत के उपप्रधान दलजीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया व राजस्व विभाग को सूचित कर दिया है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन कांगड़ा से मांग की है कि मौके का दौरा कर नुकसान का आकलन किया जाए और पीड़ित परिवार को तुरंत राहत राशि व आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
