इंतजार अली, आलीशान, चांद खान एवं अनवी शर्मा, एकनूर धीमान , शालिनी शर्मा को मिला बेस्ट स्विमर अवार्ड- 2026
सिरमौर जिला स्विमिंग चैंपियनशिप के समापन अवसर सेवानिवृत उपनिदेशक निदेशक ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल वितरित किए।
सिरमौर जिला स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रथम सिरमौर जिला चैंपियनशिप के समापन अवसर पर अटल बिहारी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली के सेवानिवृत उपनिदेशक राकेश कुमार वालिया ने शिरकत किया। जबकि विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य तनु चौहान मोजुद रहे। हिमाचली परंपरा अनुसार मुख्य अतिथि राकेश कुमार वालिया एवं विशेष अतिथि तनु चौहान को जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव राजवीर सिंह एवं आयोजन सचिव एडवोकेट गुलशन अंसारी ने हिमाचल टोपी हिमाचली शॉल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। हिमाचल के स्विमिंग खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राकेश कुमार वालिया एवं तनु चौहान में ने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर युवा देश का नाम रोशन करते हैं और राष्ट्र निर्माण में सहयोग देते हैं। खेलों से युवाओं में आपसी सहयोग, मेल-मिलाप , अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। आयोजन सचिव एडवोकेट गुलशन अंसारी ने बताया कि लड़कों एवं लड़कियों के विभिन्न ऐज कैटेगरी में इंतजार अली, आलीशान, चांद खान एवं अनवी शर्मा, एकनूर धीमान शालिनी शर्मा को बेहतरीन स्विमिंग चेम्पियनशिप में प्रदर्शन करने हेतु को बेस्ट स्विमर अवार्ड -2026 से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में 6 विभिन्न ग्रुप केटागेरी स्विमिंग चैंपियनशिप के दौरान 25 मीटर, 50 मीटर ,100 मीटर फ्रीस्टाइल , बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक एवं ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न ब्लॉकों के 65 खिलाड़ीयों ने भाग लिया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर, टेक्निकल ऑफीशियली दीक्षा शर्मा, उपासना वर्मा , नर्वदा शर्मा एवं जिला पदाधिकारी गुंजन , मोहित इत्यादि मौजूद रहे।
