रक्कड़, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने जल शक्ति विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डिंपल कुमार को जल शक्ति उपमंडल रक्कड़, जल शक्ति मंडल जसवां-प्रागपुर (जिला कांगड़ा) का नया सहायक अभियंता नियुक्त किया है।
डिंपल कुमार वर्तमान में जल शक्ति उपमंडल धीरा, जल शक्ति मंडल थुरल (जिला कांगड़ा) में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार उनका तबादला तत्काल प्रभाव से जल शक्ति उपमंडल रक्कड़ में किया गया है।
आपको बता दे कि डिम्पल कुमार 2013 के किलाड पांगी में JE के रूप में अपनी सेवाएं देना शुरू किया था उसके पश्चात धीरा में सहायक अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं दी उसके पश्चात थुरल में व अब रक्कड़ में सेवाएं प्रदान करेंगे।
यह नियुक्ति श्री जसवंत सिंह के स्थान पर की गई है। आदेशों में संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से वर्तमान कार्यभार छोड़कर नई नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार छोड़ने एवं ग्रहण करने की रिपोर्ट विभाग को तुरंत भेजने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
इस नियुक्ति के बाद जल शक्ति उपमंडल रक्कड़ में विभागीय कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
