Kangra

बाइक की टक्कर, पिता-पुत्री घायल

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 August 3, 2026 👁 1 hour पहले

रक्कड़ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-03 स्थित रक्कड़ बाजार चौक में सोमवार को एक कार और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार कार कलोहा की ओर से आ रही थी, जबकि बाइक सवार कालेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेकने के बाद अपनी बेटी के साथ कलोहा-अंब की ओर जा रहा था।\

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी और चालक ने नियंत्रण खोते हुए सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और पीछे बैठी उसकी बेटी को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रक्कड़ पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

दुर्घटना के बाद कुछ देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस जानकारी के अनुसार दोनों चालकों ने आपसी सहमति कर ली है।

अपनी टिप्पणी दें