रक्कड़, 4 अगस्त। Anand
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्कड़ की पुरानी भवन मरम्मत एवं निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो गई है। इस राशि से भवन के कार्य को शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग (PWD) के माध्यम से शुरू किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन के लिए वर्ष 2016-17 में 31 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद वर्ष 2018 में प्रथम चरण के तहत लगभग 14 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई, जिससे प्रारंभिक कार्य कराया गया।
आज स्कूल प्रबंधन समिति बैठक के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल डोगरा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि शेष राशि में से 7 लाख रुपये विद्यालय को प्राप्त हो चुकी हैं। इस राशि से पुरानी भवन के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि कार्य समय पर पूरा होने से विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
इस दौरान कमेटी प्रधान प्रेम लता, ग्राम पंचायत प्रधान संजय कुमार , समिति सदस्य नीतू, विद्यालय स्टाफ नरेंद्र सिंह, राजिंदर कुमार, राजेश डोगरा, चंदन शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
