Kangra

रक्कड़ में 293 ग्राम चूरा पोस्त/भुक्की के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 August 4, 2026 👁 1 hour पहले

रक्कड़, कांगड़ा: पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने एक ट्रक चालक को 293 ग्राम चूरा पोस्त/भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। देहरा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखने की बात कही है।

अपनी टिप्पणी दें