Kangra

देहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की नकदी, सोना और दस्तावेज बरामद

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 August 5, 2026 👁 30 minutes पहले

देहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की नकदी, सोना और दस्तावेज बरामद

देहरा/रक्कड़:** पुलिस थाना रक्कड़ में दर्ज एक बड़े धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने के मामले में देहरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले की जांच के दौरान अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 2 आरोपी अग्रिम जमानत पर हैं।

शिकायतकर्ता **अविनाश पुत्र देवराज**, निवासी गांव मोआं, तहसील रक्कड़, जिला कांगड़ा ने आरोप लगाया था कि उसके रिश्तेदारों ने बेईमानी की नीयत से लगभग 4 से 4.5 किलोग्राम सोना-चांदी व हीरे के आभूषण करीब 2.5 करोड़ रुपये की नकदी,  पासपोर्ट और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज हड़प लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देहरा के निर्देश पर एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की बरामदगी:
90 लाख रुपये नकद**
801 अमेरिकी डॉलर**
पासपोर्ट व जमीन के दस्तावेज**
1 किलो 324 ग्राम सोना सहित अन्य आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत *करीब 2 करोड़ रुपये** बताई गई है।

पुलिस के अनुसार मामले में शेष नकदी और आभूषणों की बरामदगी के लिए जांच जारी है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। देहरा पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अपनी टिप्पणी दें