News Update

श्री रामलीला क्लब लंघा की रामलीला का 32वां वर्ष, 11 अक्टूबर को होगी झंडा रस्म

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 October 9, 2026 👁 3 weeks पहले

श्री रामनगर में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा महोत्सव, क्लब ने श्रद्धालुओं से की सपरिवार पहुंचने की अपील

श्री रामनगर। श्री रामलीला क्लब लंघा के सौजन्य से आयोजित होने वाले श्री रामलीला मंचन का इस वर्ष 32वां वर्ष है। इस अवसर पर रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को श्री रामलीला मैदान, श्री रामनगर में झंडा रस्म का आयोजन किया जाएगा। वहीं, मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

श्री रामलीला क्लब लंघा की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री राम की पावन लीलाओं का मंचन कर लोगों को उनकी शिक्षाओं, आदर्शों और मर्यादा से परिचित करवाना है।

क्लब की ओर से सभी रामभक्तों से अपील की गई है कि वे श्री रामलीला मैदान, श्री रामनगर में पहुंचकर भगवान श्री राम की लीला का दर्शन करें तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

अपनी टिप्पणी दें