Kangra

नारी की सिमरन ने पंजाब यूनिवर्सिटी में एम.ए संगीत में किया टॉप

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 August 2, 2026 👁 4 hours पहले


संसारपुर टैरस,  :

जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारी की हरसिमरन ठाकुर ने पंजाब यूनिवर्सिटी में एम.ए संगीत में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है । सिमरन ठाकुर के पिता बीबीएमबी में सरकारी नौकरी पर हैं व माता गृहणी हैं ।
इसी बीच सिमरन ने बताया की उसकी एक बहन और भाई भी है जिसमें भाई तो पढ़ाई कर रहा लेकिन उसकी बहन जो 100% विकलांग है उसने ये बताते हुये दुःख भी जताया की पिछले कई वर्षों से उनके घर तक रास्ता नहीं है


उन्हें बरसात मे भारी दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है उन्होंने हिमाचल सरकार व स्थानीय कांग्रेस नेता सहित विधायक तक को अपील की है की उनके घर तक रास्ता जरूर बनना चाहिए क्यूंकि बहन को जब भी हस्पताल ले जाना हो तो कंधो पर उठाकर उनके पिता बहन को लेकर जाते है।


इस उपलब्धि पर स्थानीय नेता कैप्टन संजय पराशर ने सिमरन ठाकुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सिमरन की सफलता पूरे जसवां-प्रागपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

अपनी टिप्पणी दें