रक्कड़, 5 अगस्त (निस): जिला कांगड़ा की पंचायत कलोहा के गांव सरड बम्मी निवासी संजीव सिंह राणा को भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के प्रतिष्ठित पद पर पदोन्नति मिली है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
संजीव सिंह राणा के पिता हरदेव सिंह राणा भी भारतीय सेना में ऑनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती कान्ता देवी गृहिणी हैं। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी, जो संस्कृत अध्यापिका हैं, एक बेटा और एक बेटी हैं।
संजीव सिंह राणा के छोटे भाई एवं सरस्वती विद्या मंदिर, परागपुर के प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने बताया कि संजीव सिंह राणा का बचपन से ही भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना था। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
उनकी इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय सेना में सूबेदार मेजर बने संजीव सिंह राणा, क्षेत्र में खुशी की लहर
