रक्कड़ — महार्षि विद्या मंदिर रक्कड़ में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने कहा:
“स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों की कुर्बानी याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। हमें एकजुट होकर देश की उन्नति और एकता के लिए काम करना चाहिए।”
कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाटक प्रस्तुत किए। कक्षा 3 से 10 तक के छात्रों ने तिरंगे के रंगों और देश की विविधता को दर्शाती मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
समारोह के अंत में प्रधानाचार्या ने सभी विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
महार्षि विद्या मंदिर रक्कड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
