🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कौलापुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। 🇮🇳
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, उपप्रधान वीरेंद्र ठाकुर, समस्त वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि एवं पंचायत के बुद्धिजीवी तथा जनता जनार्दन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति संकल्प लिया गया।
प्रधान पुष्पा देवी ने पंचायतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पंचायत के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
वहीं उपप्रधान वीरेंद्र ठाकुर ने पंचायत की जनता को आश्वासन दिया कि पंचायत क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा जनता की जरूरतों के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से ग्राम पंचायत कौलापुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत कौलापुर में ध्वजारोहण समारोह
