Kangra

एक से पांच वर्ष के बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए और एल्बेंडाजोल की दवा

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 September 18, 2026 👁 2 hours पहले

रक्कड़ (आनंद सूद) : बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विटामिन ए और एल्बेंडाजोल की दवा पिलाई गई।

अभियान के दौरान ग्राम पंचायत चौली के आंगनवाड़ी केंद्र बरियाल बेहड़ में स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को निर्धारित मात्रा में दवा दी और अभिभावकों को इसके महत्व के बारे में जानकारी भी प्रदान की।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, विटामिन ए बच्चों की दृष्टि और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है, जबकि एल्बेंडाजोल का उपयोग पेट के कीड़ों से बचाव के लिए किया जाता है।

इस दौरान अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों को समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित दवाएं दिलवाएं और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखें।इस मौके पर आशा वर्कर नीरज शर्मा, मेनका , शिवानी, पूजा, संतोष, राहुल, जीत सिंह, आरती, सतीश, विकास, किरण इत्यादि मौजूद रहे।

अपनी टिप्पणी दें