Kangra

अवैध खनन पर पुलिस व खनन विभाग की कार्रवाई, 30 हजार का चालान

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 August 13, 2026 👁 1 minute पहले


रक्कड़ (कांगड़ा)। क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस व खनन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने कुहना खड्ड तथा चामुखा-कोल्हापुर खड्ड में दबिश देकर खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान खड्ड में लगे डंप का 30 हजार रुपये का चालान किया गया।


यह कार्रवाई पुलिस थाना रक्कड़ के थाना प्रभारी इल्मदीन तथा माइनिंग इंस्पेक्टर जगिंदर सिंह के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र में खनन गतिविधियों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस व खनन विभाग ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


अधिकारियों ने बताया कि खड्डों व नदी-नालों में अवैध खनन करने वालों पर नजर रखी जा रही है तथा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान सहित अन्य कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


एसपी देहरा संदीप धवल ने कहा कि अवैध खनन माफिया पर हर तरफ से नकेल कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अवैध खनन से जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपनी टिप्पणी दें