कुफरी रोड़ पर जीप खाई में गिरी  दो घायल




किरण पधर (मंडी )।



कुंनू कुफ़री रोड़ पर एक जीप अन्यिन्त्रित होकर सड़क से नीचे लुड़क गई। जीप में दो लोग सवार थे। दोनों को उपचार के लिए पधर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार इंद्रा बेकरी की जीप बेकरी सामान लेकर मंडी से कुफ़री जा रही थी। गवाहन (पदवाहन) के पास जीप का सटेयरिंग लॉक हो जाने से अनियंत्रित होकर नीचे जंगल में लुढ़क गई।

हादसे में जीप में सवार दो व्यक्ति घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए पधर  अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में गाड़ी मलिक इन्द्र देव और विपन कुमार शामिल हैं। दोनों को आंशिक चोटें लगी है। प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। पधर  पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *