15 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय रक्कड़, काँगड़ा ( हि. प्र.) में 80वां स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर एनएसएस इकाई तथा रोबर -रेंजर इकाई द्वाराअत्यंत उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रमेश ठाकुर जी की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात स्वयंसेवियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी समझें और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।इस कार्यक्रम में70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षण वर्ग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमामयी और प्रेरणादायक रूप में मनाया।
