Kangra

चरस व अफीम मामले में पंडोह पुलिस की बड़ी कामयाबी

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 September 1, 2026 👁 28 seconds पहले

मुख्य आरोपी को लगातार दबिशों के बाद आत्मसमर्पण करने पर किया मजबूर.पुलिस चौकी पंडोह की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 535 ग्राम चरस तथा 568 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस चौकी पंडोह के मुकदमा नंबर 195/26, दिनांक 17-07-2026, अधीन धारा 18, 20 एवं 29 NDPS Act में कार्रवाई करते हुए हरियाणा के तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर दिनांक 24-08-2026 को राहुल, निवासी गाँव रोपा, डाकघर खनाग, तहसील आनी, जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया गया।

इसी कड़ी में हरियाणा के गिरफ्तार आरोपियों को चरस सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी जीत राम उर्फ जीतू पुत्र तेज राम, निवासी गाँव कनाल, डाकघर खनाग, तहसील आनी, जिला कुल्लू, उम्र 35 वर्ष को आज गिरफ्तार कर लिया गया..

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंडोह पुलिस की टीम द्वारा पिछले लगभग एक माह से कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र में लगातार दबिशें दी जा रही थीं। आरोपी काफी समय से भूमिगत चल रहा था। पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबाव के चलते आखिरकार आरोपी को आत्मसमर्पण करना पड़ा….

मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस द्वारा मामले में फॉरवर्ड लिंकेज एवं बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच की जा रही है। मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा हरियाणा एवं कुल्लू क्षेत्र से और गिरफ्तारियां संभव हैं

अपनी टिप्पणी दें