एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो छात्राओं को किया सम्मानित

प्रश्नोत्तरी में साहिब ने हासिल किया द्वितीय और निबंध लेखन में अनवी पालसरा ने प्राप्त किया चतुर्थ स्थान
सरकाघाट, 27 नवंबर। एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट की दो छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 नवंबर को आईटीआई मंडी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्रा साहिब ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, जबकि अनवी पालसरा ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं ने जिले के शीर्ष 10 प्रतिभागियों में स्थान बनाकर विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply