शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैटी में बच्चों से किया संवाद, शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार के प्रयासों को सराहा
शाहपुर, 4 नवंबर: शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैटी पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन्हीं प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचा है, जो प्रदेश के लिए एक सुखद उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इनमें कई स्कूलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की परिकल्पना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से रिक्त पदों को भरा जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
इस अवसर पर विधायक ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। विधायक को अपने बीच पाकर विद्यालय के बच्चे बेहद खुश नजर आए।
