News Update

सलेटी स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 November 5, 2026 👁 1 hour पहले

रक्कड़ (कांगड़ा)। तहसील रक्कड़ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलेटी में बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी रक्कड़ संजय मेहरा ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों रिया, अक्षिता और शगुन ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित भाषण प्रस्तुत कर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया। विद्यालय के मुख्याध्यापक सुरजीत कुमार ने भी विद्यार्थियों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। अभियान के तहत आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ब्यास हाउस की कशिश एवं कनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में जानवी ठाकुर प्रथम तथा स्लोगन प्रतियोगिता में रिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी संजय मेहरा ने विद्यार्थियों को नशे के प्रकार, इसके कारणों, प्रभावों और दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं जनसमूह को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, प्राथमिक पाठशाला सलोटी के अध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अपनी टिप्पणी दें