News Update

शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान का आकस्मिक निधन, केवल सिंह पठानिया ने जताया गहरा दुःख

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 November 5, 2026 👁 48 minutes पहले

शाहपुर, 4 नवंबर: शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान के आकस्मिक निधन पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

राकेश चौहान के शाहपुर अस्पताल में होने की सूचना मिलते ही केवल सिंह पठानिया अस्पताल पहुंचे तथा उनके निधन के समाचार के बाद अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।

श्री पठानिया ने नौण स्थित श्मशान घाट पहुंचकर दिवंगत भाजपा नेता राकेश चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अपनी टिप्पणी दें