धर्मशाला 23 नवंबर । जवाहर नवोदय विद्यालय के हमीरपुर एवं कांगड़ा जिला के पूर्व छात्रों द्वारा कांगड़ा के डीसी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हेमराज बैरवा के सम्मान में मैकलोडगंज के फॉर्चून मोक्ष होटल में एक भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री बैरवा की हाल ही में केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्ति हुई है। स्वयं जवाहर नवोदय विद्यालय (दौसा, राजस्थान) के पूर्व छात्र रहे श्री बैरवा का पूर्व छात्र संघ के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में हमीरपुर और कांगड़ा के नवोदय पूर्व छात्रों जिनमें विभिन्न प्रशासनिक, चिकित्सा व शैक्षणिक पदों पर कार्यरत अधिकारी भी शामिल रहे। नवोदय के पूर्व छात्रों ने कांगड़ा जिला प्रशासन में श्री बैरवा के उत्कृष्ट कार्यकाल और जनहितैषी कार्यों की जमकर सराहना की। पूर्व छात्र संघ की ओर से श्री बैरवा को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और नई केंद्रीय जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर श्री बैरवा ने भी नवोदय विद्यालय के अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा किया और कहा कि नवोदय के संस्कारों ने ही उन्हें समाज सेवा और प्रशासनिक दायित्वों को बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा दी है। उन्होंने सभी पूर्व छात्रों के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
कांगड़ा तथा हमीरपुर जिला के नवोदय के पूर्व छात्रों ने डीसी बैरवा को किया सम्मानित ऊर्जा मंत्रालय में उप सचिव पद के लिए दी शुभ कामनाएं
रिपोर्ट: kangrahp24@gmail.comप्रकाशित: 24-11-2026 | 4:37 amअपडेट: November 24, 2026

kangrahp24@gmail.com
News Himachal 24 के लिए समाचार रिपोर्ट
यह भी पढ़ें

kangrahp24@gmail.comNovember 24, 2026
जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती का आधार: केवल सिंह पठानिया
🔊 खबर सुनें■ रोकें विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत कांग्रेस कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया समाधान शाहपुर,…
पूरी खबर पढ़ें →
kangrahp24@gmail.comNovember 24, 2026
स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाना सरकार की प्राथमिकतारू मलेंद्र राजन
🔊 खबर सुनें■ रोकें इंदौरा अस्पताल में 21 लाख रुपये की अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित विधायक मलेंद्र राजन ने किया लोकार्पण इंदौरा,…
पूरी खबर पढ़ें →
kangrahp24@gmail.comNovember 24, 2026
विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आपदा प्रभावित घड़गूं और स्पेडा पहुंचे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया
🔊 खबर सुनें■ रोकें प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत एवं पुनर्वास कार्यों का लिया जायजा, बोले– प्रत्येक प्रभावित परिवार के सुरक्षित…
पूरी खबर पढ़ें →
Leave a Reply