News Update

धर्मशाला से करेरी वाया चढ़ी-घेरा निजी बस सेवा शुरू, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 September 18, 2026 👁 3 weeks पहले

धर्मशाला, 17 सितंबर। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज वीरवार को कल्याडा में धर्मशाला-करेरी वाया चढ़ी-घेरा निजी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को धर्मशाला, करेरी, चडी और घेरा सहित आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने नई बस सेवा शुरू होने पर उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया।

अपनी टिप्पणी दें