News Update

विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ में निर्माणाधीन बस अड्डे का किया निरीक्षण

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 September 18, 2026 👁 44 minutes पहले

बैजनाथ, 17 सितंबर

विधायक किशोरी लाल ने आज बैजनाथ में निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बस अड्डे के निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्य में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। बस अड्डे के निर्माण से स्थानीय लोगों, यात्रियों तथा क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप जल्द कार्य पूर्ण करवाने को कहा ताकि आधुनिक बस अड्डे की सुविधा जल्द से जल्द जनता को उपलब्ध करवाई जा सके

अपनी टिप्पणी दें