पहली बार वॉलीबॉल और शतरंज चैंपियन बना विद्यालय
प्रदीप ठाकुर
रक्कड़: 2सितंबर: खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता गरली में सम्पन्न हुई जिसमें राजकीय विद्यालयअपर सेहरी ने इतिहास रच दिया है। विद्यालय की टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए कई खिताब अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग वॉलीबॉल में अपर सेहरी की टीम विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग वॉलीबॉल टीम उपविजेता रही। इसके अलावा *शतरंज प्रतियोगिता में भी विद्यालय की टीम उपविजेता रही।
विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण इसलिए भी है क्योंकि विद्यालय की टीम पहली बार वॉलीबॉल में चैंपियन बनी है।
व्यक्तिगत पुरस्कारों पर भी रहा अपर सेहरी का कब्जा
बालक वर्ग में अंकित और अर्जुन को Best Spiker का पुरस्कार मिला, वहीं समर को Best Defender चुना गया। बालिका वर्ग में शानदार खेल दिखाने पर *मन्नत और महक को Best Player के खिताब से नवाजा गया।
विद्यालय के पीईटी करम सिंह ने बताया कि बच्चों ने दिन-रात कड़ी मेहनत की है। पहली बार चैंपियन बनना और इतने सारे व्यक्तिगत पुरस्कार जीतना विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
