News Update

बंगाणा में एचआरटीसी बस हादसे की खबर फर्जी

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 August 3, 2026 👁 2 weeks पहले

निगम ने किया खंडन

 
ऊना, 3 अगस्त.
सोशल मीडिया पर बंगाणा क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त होने और कई यात्रियों के घायल होने संबंधी प्रसारित खबर को निगम ने पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है। क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना राजेश जोशी ने स्पष्ट किया कि बंगाणा क्षेत्र में निगम की किसी भी बस की कोई दुर्घटना नहीं हुई है तथा निगम की सभी बसें अपने निर्धारित रूटों पर सुरक्षित रूप से संचालित हो रही हैं।
 
उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर यह भ्रामक सूचना प्रसारित की गई थी। निगम ने इस फर्जी खबर का खंडन करते हुए लोगों से अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करने तथा उन्हें बिना पुष्टि के आगे साझा न करने की अपील की है।
 
क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि अवश्य करें तथा सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों के प्रति सतर्क रहें।

अपनी टिप्पणी दें