Kangra

बगली की सान्वी शर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 September 2, 2026 👁 2 hours पहले

टीवी रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ के फाइनल राउंड के लिए चयनित

प्रदीप ठाकुर –रक्कड़:2सितंबर:जसवां:प्रागपुर के अंतर्गत बगली क्षेत्र की 13 वर्षीय प्रतिभाशाली बच्ची सान्वी शर्मा ने अपनी शानदार नृत्य प्रतिभा के दम पर टीवी रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ के फाइनल राउंड में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


सान्वी शर्मा ने नृत्य प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का आयोजन जिला कांगड़ा के रैत में किया गया, जहां सान्वी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया और फाइनल राउंड के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।


सान्वी की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सान्वी के पिता अंकुर शर्मा और माता नविता शर्मा ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि सान्वी शुरू से ही नृत्य के प्रति विशेष रुचि रखती है और अपनी मेहनत व लगन के बल पर लगातार आगे बढ़ रही है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सान्वी फाइनल राउंड में भी शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेगी। छोटी सी उम्र में सान्वी की इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने भी उसे शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अपनी टिप्पणी दें