एक से श्रेष्ठ’ अभियान ने रचा नया इतिहास: 650 केंद्रों का लक्ष्य पूरा, बिलासपुर में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने 985 बच्चों को बांटे स्कूल बैग, शिक्षकों को लैपटॉप देकर शिक्षा के प्रयासों को किया सम्मानित; परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार सम्मानित, सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में लॉटरी शुरू करने की सरकार की मंशा पर उठाए सवाल l
एक से श्रेष्ठ’ अभियान ने हासिल किया 650 केंद्रों का लक्ष्य, राज्यपाल ने 985 बच्चों को बांटे स्कूल बैग; शिक्षकों को लैपटॉप, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार सम्मानित, अनुराग ठाकुर ने लॉटरी को लेकर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
बिलासपुर, 1 सितंबर।
संवाददाता शुभम ठाकुर बिलासपुर l
बिलासपुर स्थित भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग के सभागार में ‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान के पांच वर्ष पूरे होने और 650 केंद्रों का लक्ष्य हासिल करने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अध्यक्षता की।
इस अवसर पर अभियान से जुड़े 985 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। विभिन्न केंद्रों में बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे शिक्षकों को लैपटॉप भी प्रदान किए गए। राज्यपाल ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से यह पहल निरंतर आगे बढ़ रही है। 650 केंद्र केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं।
उन्होंने अभियान से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। राज्यपाल ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार को भी सम्मानित किया और उनके योगदान को नमन किया। वहीं, अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने की प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
