Kangra

प्रागपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पराशर ने सम्मानित किए  शिक्षक
-कहा, शिक्षक ही जीवन के असली पथ प्रदर्शक होते हैं

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 September 6, 2026 👁 17 minutes पहले

प्रागपुर :
कैप्टन संजय पराशर ने  शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, प्रागपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कैप्टन संजय ने जसवां-परागपुर क्षेत्र के वर्तमान और पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया।


बतौर मुख्य वक्ता संजय  ने कहा है कि शिक्षक का ज्ञान जीवन को उज्जवलित करता है। गुरू-शिष्य परंपरा भारत की सनातन संस्कृति का अहम और पवित्र हिस्सा रही है। शिक्षक ही हमें जीवन का के कठिन संघर्षों के रास्तों पर चलने के लिए तैयार करते हैं।

जीवन और अपने परिवेश को सुंदर और उपयोगी बनाने का मार्ग के पथ-प्रदर्शक भी शिक्षक ही हाेते हैं। वही हमारे जीवन को सजाते व संवारते हैं। कहा कि उनकी दृष्टि में जीवन को सही अर्थों में जीने और इस संसार को खूबसूरत बनाने की कला सिखाने वाले शिक्षक ही वरेण्य हैं, सम्माननीय है। कहा कि आज शिक्षकों को दिया जा रहा सम्मान सही मायनों में उन्हें गर्वित कर रहा है।

उन्होंने अपने जीवन को सफल बनाने के लिए अपने गुरूओं का आभार जताते हुए कहा कि आज वो जो कुछ भी हैं, उसके पीछे उनके शिक्षकों का ही सबसे बड़ा योगदान रहा है। कहा कि शिक्षक उस माली के समान होते हैं, जो एक ही बागीचे को अलग-अलग रूप-रंग के फूलाें को सजा देते हैं। इतना ही नहीं शिक्षक ही अपने विद्यार्थियों में राष्ट्र चरित्र का भी निर्माण करते हैं।

कहा कि गुरू की महिमा का वर्णन करना बहुत मुश्किल काम है। गुरू बिना ज्ञान नहीं मिलता है क्योंकि शिक्षक ही जीवन में अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाते हैं और जीवन को जीने की राह दिखाते हैं। शिक्षक दिवस को मनाने का भी उद्देश्य शिक्षकों का सम्मान और विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा है। संजय ने कहा कि शिक्षक का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है और सच यही है कि आज वह जिस मुकाम पर भी पहुंचे है, अपने गुरूजनों की बदौलत ही यह सब संभव हो पाया है।



इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर कमेटी सदस्य तथा स्टाफ व डॉ. राम कुमार शर्मा , डॉ. कमलेश शर्मा , कल्पना पुंडीर जी ,अजीत सिंह, प्रीतम/प्रीतिज] कुमार ,ममता शर्मा , मनोहर लाल शर्मा , रेखा जौहर जी , इमरान गामरा , रेखापाल शर्मा , इदरीश कुमार ,. नील चंद , मोहनलाल कुमार ,  मोहन चंद शर्मा ,  परमिता कुमारी, कमल ,सुरेश कुमार ,कुसुम, श्वेता,अंजना , देविका, हिमचयार सिंह, हरदेव , रघुवीर सिंह, रक्षपाल सिंह, सुरेश्वर , अमरदेव , किशोरी  मौजूद रहे ।

अपनी टिप्पणी दें