सुजानपुर मैदान में लगाए सप्तृणि के पेड़



विपुल गुप्ता, सुजानपुर, न्यूज़ हिमाचल 24

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा के एन.सी.सी इकाई द्वारा वन मोहत्सव मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने सुजानपुर मैदान में सप्तृणि के पेड़ लगाए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

प्रधानाचार्य अजायब सिंह बनायल ने इस पहल की सराहना करते हुए कैडेट्स को पेड़ लगाने के महत्व के  बारे में बताते हुए पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

इसी के साथ एनसीसी ए०एन०ओ प्रो० राजेश खरवाल जी ने कैडेट्स को दिशा निर्देश देते हुए स्वयं कैडेट्स के साथ पेड़ लगाए और  उन्होंने कहा कि सप्तृणी पेड़ वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है, स्वास्थ्य लाभ देता है, पशुओं को आश्रय प्रदान करता है, तापमान नियंत्रित करता है और मृदा कटाव कम करता है, साथ ही सांस्कृतिक महत्व भी रखता है।

इस कार्यक्रम में शामिल सभी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पेड़ लगाए। इस पहल से पर्यावरण को फायदा होगा और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इसके साथ साथ शिक्षक वर्ग डा० जितेंद्र ठाकुर प्रो० मितुल प्रो० संदीप प्रो० साहिल प्रो० बनिता प्रो० नीना प्रो० अंजु प्रो० आशु प्रो० रुबी प्रो० आरती जीने कैडेट्स की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *