सी एस यू में पुस्तकालय की राष्ट्रीय संगोष्ठी आरंभ


प्रागपुर, 17 अक्टूबर (पूजा )केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में दो दिवसीय पुस्तकालय सेमिनार का आरंभ कर दिया गया। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद व्यास परिसर की निदेशक प्रो सत्यम कुमारी व पुस्तकालय अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बताया कि एन ई पी 2020 के संदर्भ में “शैक्षणिक पुस्तकालयों का पुनरुद्धार: संभावनाएँ और चुनौतियाँ” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश भर के विशेषज्ञ, पुस्तकालयाध्यक्ष, शिक्षाविद् और शोधार्थी शामिल हुए हैं।


गुरुवार को इस संगोष्ठी के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ. विक्रम कुमार शर्मा (पुस्तकालयाध्यक्ष, केन्द्रीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय धर्मशाला) और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शिवराम राव के. (पुस्तकालय विभागाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला) शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. हरीश चन्द्र (जी एन डी यू अमृतसर) व  नवीन डोबरियाल (सी एस यू देवप्रयाग) हुए। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन एन ई पी 2020 एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली  के तहत शैक्षणिक पुस्तकालयों की भूमिका पर विचार करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *