खुंडियां के जांबाज पूर्व सैनिक का निधन, सेना ने दी श्रद्धांजलि।




मिलाप कौशल/ खुंडियां




उपमंडल ज्वालामुखी की तहसील खुंडियां, गांव घरलाहड़ के पूर्व सैनिक 85 वर्षीय नायक ज्ञान सिंह का वीरवार रात देहांत हो गया। शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि ज्ञान सिंह 1961 में सेना की सिग्नल कोर में भर्ती हुए थे। अपने सेवाकाल में इन्होंने 1962 भारत चीन युद्ध, 1965 और 1971 भारत पाक युद्ध में सक्रिय हिस्सा लिया था तथा 1976 में घर की स्थिति ठीक न होने के कारण स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए थे।

तदोपरांत कृषि क्षेत्र और  दुग्ध उत्पादन में काफी उन्नति की। ज्ञान सिंह मिलनसार  एवम इलाके के रसूखदार व्यक्तित्व के थे। इनके निधन पर स्टेशन हेडक्वार्टर योल की सैन्य टुकड़ी ने थलसेनाध्यक्ष की ओर से श्रद्धासुमन के साथ अंतिम सलूट दिया। इस अवसर पर खुंडियां पंचायत प्रधान प्रताप सिंह, पूर्व सैनिक कैप्टन बलवंत, सूबेदार मेजर रोशन लाल, सूबेदार मेजर माधो राम, सूबेदार बुद्धि सिंह, सूबेदार नानक, सुरजीत, प्रकाश, रमेश, गुरदीप, गुरबक्श, बालम, प्रिंसिपल रघुवीर  के इलावा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा दिवंगत पूर्व सैनिक के परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *