पूर्व सैनिक की विधवा बेटी को सेना ने लगाई डिपेंडेंट पेंशन





मिलाप कौशल/ खुंडियां



उपमंडल ज्वालामुखी तहसील खुंडियां की पूर्व सैनिक लीग लगातार अपने पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के कल्याण में सहयोग कर रही है। खुंडियां यूनिट के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि पालमपुर तहसील के गांव कैलाशपुर  के पूर्व सैनिक चैन सिंह की बेटी  अनीता कटोच की शादी 1993 में  तहसील खुंडियां की बारी कलां पंचायत  गांव लाहड़ में हुई थी।

सन् 2009 में पति की मृत्यु हो गई।  बेसहारा बेटी अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ मां बाप पर निर्भर थी। 2020 में पूर्व सैनिक पिता का निधन हो गया तथा 2021 में इनकी माता भी चल बसीं। अनीता 2022 में पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के संपर्क में आई थी।  इनका नाम आर्मी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था। लगभग दो साल अनीता का नाम आर्मी रिकॉर्ड में चढ़ाने और वेरिफिकेशन में लग गए।

इसी साल मार्च में डिपेंडेंट पेंशन के कागजात तैयार कर जिला सैनिक कल्याण धर्मशाला के माध्यम भेजे थे। अब इन्हें 16000 रुपए की मासिक डिपेंडेंट पेंशन लगाकर सेना ने आर्थिक सहारा दिया है। इस उपकार के लिए अनीता ने भारतीय सेना, जिला सैनिक कल्याण विभाग कांगड़ा तथा पूर्व सैनिक लीग खुंडियां का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *