भाजपा की सदस्यता अभियान में पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल ने लिया भाग





मिलाप कौशल/खुंडियां




प्रदेश में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान में वीरवार को भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के चंगर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में सदस्यता अभियान में भाग लिया तथा लोगों को अधिक से अधिक सदस्यता ग्रहण करवाई।इस सदस्यता अभियान में ज्वालामुखी से रहे भाजपा प्रत्याशी व पूर्व में रहे मंत्री रविन्द्र सिंह रवि भी उनके साथ रहे।

इस सदस्यता अभियान में भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने गांव पंचायत सुरानी व टिप में दर्जनों लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई तथा पूर्व सांसद ने केंद्र की मोदी सरकार को मजबूत करने व साथ देने की अपील की।


इस मौके पर भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के साथ ज्वालामुखी से रहे भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र सिंह रवि, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय खट्टा, महामंत्री संजीव कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मान सिंह राणा, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, पूर्व प्रधान दलीप सिंह, पूर्व प्रधान प्रकाश चन्द, सोशल मीडिया प्रभारी शशि राणा, मिडिया प्रभारी संजय राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनमोहन सिंह व टिप बूथ अध्यक्ष बिशंवर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *