73 करोड़ की परियोजनाओं के करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास ।
किरण राही/पधर(मंडी)।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 14 फरवरी को द्रंग विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लगभग 73 करोड़ रुपये की परियोजना के उदघाटन और शिलान्यास करेंगे। तदोपरांत पधर में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
उपमंडल प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है। जिसके लिए एसडीएम सुरजीत सिंह ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग जल शक्ति सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की रूपरेखा को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा की जनसभा सामुदायिक भवन पधर के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। वहीं पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री लगभग 73 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन पर द्रंग कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्तासीन होने उपरांत मुख्यमंत्री पहली बार द्रंग विधानसभा क्षेत्र के उप मंडल मुख्यालय पधर का दौरा करेंगे।
